🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ* *70 से अधिक टीमों ने कराया पंजीयन, 800 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा*

*जिले के चारों जोनों में खेले गए उद्घाटन मुकाबले, पालकी, भिरागांव, कुतुल ‘ए’ एवं उमरगांव ने दर्ज की जीत*

पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करने, उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज जिले के चारों जोन नारायणपुर, बेनूर, छोटेडोंगर एवं कुतुल में माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया।

इस आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से 70 से अधिक टीमों ने अपना पंजीयन कराया है, जिनमें 800 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन चारों जोनों में किया जा रहा है। प्रत्येक जोन की शीर्ष 4 टीमें जिला मुख्यालय में आयोजित “राउंड ऑफ-16” में प्रवेश करेंगी। इसके उपरांत सभी मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे, जहाँ प्रत्येक मैच विजेता टीम को अगले चरण में पहुँचाएगा। अंततः उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को “माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता-2026” का विजेता घोषित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर चारों जोनों में रोमांचक मुकाबले खेले गए।

नारायणपुर जोन में उद्घाटन मुकाबला पालकी एवं परिसर की टीमों के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में पालकी की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।

बेनूर जोन में दिनभर कुल तीन मुकाबले आयोजित किए गए। पहले मैच में भिरागांव ने बेनूर को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में शिरपुर ने कोरंडा को 1-0 से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में भाटपाल ने पुषपाल को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

छोटेडोंगर जोन में उमरगांव एवं पीएमटी ओरछा के मध्य खेले गए रोमांचक मुकाबले में उमरगांव की टीम ने 2-1 से विजय प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।

इसी प्रकार कुतुल जोन में उद्घाटन मुकाबला कुतुल ‘ए’ एवं कुतुल ‘बी’ के मध्य खेला गया, जिसमें कुतुल ‘ए’ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में जिले के सभी जोनों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार अन्य मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।

माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

“खेलेंगे साथ – बढ़ेगा विश्वास, बनेगा मजबूत समाज।”

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*