🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक।विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार तथा श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) श्री मोहसिन खान एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों, सड़क चिन्हों तथा रेड, येलो एवं ग्रीन सिग्नल के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन कर अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने समझाइश दी गई।

साथ ही पीएम राहत योजना एवं राहवीर योजना की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात प्रभारी श्री मोहसिन खान ने बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में संचालित स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बस, ऑटो एवं वैन के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों की संख्या, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही आपातकालीन निकास, महिला अटेंडेंट एवं बच्चों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। कमियां पाए गए वाहनों को आवश्यक सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री रविशंकर यादव, शिक्षक श्री सौरभ कुमार, श्री रोहित एवं श्री प्रिंस गुप्ता उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस नारायणपुर की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा अपनाएं, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जीवन बचाएं और नेक राहवीर बनें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*