🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सफलता की कहानी मत्स्य पालन बना समृद्धि का आधार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली सुरेन्द्र नाग की जिंदगी

सफलता की कहानी

मत्स्य पालन बना समृद्धि का आधार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली सुरेन्द्र नाग की जिंदगी

नारायणपुर,20 जुलाई 2026/जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आज कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक भविष्य को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी बन रही है। ग्राम करलखा, विकासखंड एवं जिला नारायणपुर के निवासी श्री सुरेन्द्र नाग इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं, जिन्होंने शासन की योजना का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को नई दिशा दी है।
कुछ वर्ष पहले तक श्री सुरेन्द्र नाग की आय के सीमित साधन थे। पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने के कारण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्हें मत्स्य विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत वर्ष 2022-23 में उन्होंने अपनी निजी भूमि पर 1.00 हेक्टेयर जलक्षेत्र में तालाब निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। लगभग 7.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस तालाब के लिए उन्हें 4.20 लाख रुपये का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ, जबकि 2.80 लाख रुपये उन्होंने स्वयं के अंशदान के रूप में निवेश किए। शासन के सहयोग और अपनी मेहनत से तैयार हुआ यह तालाब उनके जीवन में आर्थिक परिवर्तन का आधार बन गया।
तालाब निर्माण के बाद श्री सुरेन्द्र नाग ने वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन शुरू किया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्होंने आधुनिक तरीके अपनाते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। वर्तमान में उनके तालाब से प्रतिवर्ष लगभग 1000 से 2000 किलोग्राम मछली तथा लगभग 150 किलोग्राम झींगा का उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 2.50 लाख से 3.50 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया है और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
जिले में कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। इसी क्रम में मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में झींगा सह मछली पालन योजना के अंतर्गत श्री सुरेन्द्र नाग को गुणवत्तापूर्ण झींगा बीज भी उपलब्ध कराया गया। इससे उनके उत्पादन में और वृद्धि हुई तथा आय के नए अवसर विकसित हुए। वर्तमान में वे मत्स्य पालन के साथ-साथ झींगा एवं मुर्गी पालन भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आय के स्रोत विविध और अधिक स्थायी बन गए हैं।
अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सुरेन्द्र नाग कहते हैं कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। शासन की आर्थिक सहायता, मत्स्य विभाग के निरंतर मार्गदर्शन और अपने अथक परिश्रम के बल पर वे आज अपने परिवार का बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन तथा मत्स्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि योजनाओं का लाभ सही समय पर मिले और हितग्राही पूरी लगन से कार्य करें, तो आर्थिक आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है।
श्री सुरेन्द्र नाग की सफलता इस बात का सशक्त प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों की मेहनत मिलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं। उनकी प्रेरक यात्रा आज जिले के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी एक उदाहरण बन गई है कि आधुनिक मत्स्य पालन को अपनाकर रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले जा सकते हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*