🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

वन विभाग द्वारा तस्करी पर कहीं सख्त कार्रवाई तो कहीं माफी* *तोता कछुआ पालने पर हो सकती है जेल*

वन विभाग द्वारा तस्करी पर कहीं सख्त कार्रवाई तो कहीं माफी*
तोता कछुआ पालने पर हो सकती है जेल*

रायपुर।* राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय है। कानूनी पाबंदियों के बावजूद, पक्षियों को बाजारों में अवैध तरीके से बेचे खरीदे जा रहे हैं साथ ही अब ऑनलाइन माध्यमों से इन संरक्षित जीवों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। वन विभाग की कार्यशैली से महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजधानी में काफी तादात में कछुए तोते धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, लेकिन विभाग खामोश है। हालाँकि कल बिलासपुर में प्रतिबंधित कछुए बेचने वाले को पकड़ने के लिए विभाग के एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर पेट शॉप में भेजा गया, कर्मचारी ने तय कीमत पर एक कछुआ खरीदकर इसकी पुष्टि की, जिसके बाद टीम ने दुकान पर छापा मारा और कछुए को बरामद किया। आरोपित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामला बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पॉइंट शॉप पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार इंडियन रूफ्ड टर्टल (कछुए) जब्त किए और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर ये कछुए आरोपित के दुकान में कैसे पहुंचा और जिन लोगों ने पहले खरीद कर पाल रहे हैं क्या उन पर भी कार्रवाई होगी या सिर्फ दुकानदार पर ही कार्रवाई कर विभाग इतिश्री कर लेगी। गौरतलब है कि कछुओं की अवैध बिक्री की सूचना राज्य उड़नदस्ता को मिली थी। सूचना के आधार पर उड़नदस्ता की टीम शहर पहुंची और बिलासपुर वन परिक्षेत्र के साथ संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले विभाग के एक वन कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया। कछुआ अनुसूची एक का वन्य जीव है। इसकी खरीदी व बिक्री दोनों प्रतिबंधित है। इस सख्त आदेश का कुछ दुकान संचालक उल्लंघन कर रहे हैं। जिन-जिन जगहों पर चोरी-छिपे बिक्री होती है, उनकी जानकारी विभाग की टीम खंगाल रही है। इसी के तहत ही बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पॉइंट नामक एक शॉप में कछुआ बिकने की सूचना मिली।

*एक कछुए की कीमत 1500 रुपये*
वन विभाग की कार्रवाई में सामने आया कि भारतीय छतदार कछुओं की अवैध बिक्री 1500 रुपये प्रति कछुए के हिसाब से की जा रही थी। छापेमारी से पहले विभाग के एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया। उसने तय कीमत 1500 रुपये में एक कछुआ खरीदकर इसकी पुष्टि की। मजे की बात यह है कि कोई घायल या बीमार पक्षी मिलता है, तो आप उसे इलाज के लिए सिर्फ 48 घंटे ही अपने पास रख सकते हैं। इसके बाद आपको तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या नजदीकी पुलिस थाने में देनी होगी। इसके अलावा यदि किसी को कोई जंगली पक्षी पिंजरे में कैद दिखाई दे, तो इसकी शिकायत सीधे वन विभाग या पशु कल्याण बोर्ड से किया जा सकता है।

राज्य उड़नदस्ता ने पहले ग्राहक बनाकर शॉप के संचालक सिंधी कालोनी निवासी दीपक लाल चंदानी से बात की। उसने कछुए के होने की पुष्टि की और यह भी कहा जितना चाहे, उतना उपलब्ध करा देगा। इसके बाद उन्होंने छापामार कार्रवाई करने की योजना बनाई। टीम के सदस्य बिलासपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे और पूरी जानकारी दी। इसके बाद एक वनकर्मी को कछुआ खरीदने के लिए भेजा। वह कर्मी शॉप में गया और कछुआ खरीदकर बाहर निकलते ही अधिकारियों को सूचना दी। जाँच के दौरान उनको शॉप के अंदर से चार कछुए बरामद हुए। जिसे जब्त करने के साथ संचालक को भी पकड़ लिया गया और वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। आरोपित पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

*मीठे पानी के जलाशयों में पाया जाता है*
वन विभाग के अनुसार भारतीय छतदार कछुआ (इंडियन रूफ्ड टर्टल) भारत, नेपाल और बांग्लादेश की नदियों, तालाबों तथा अन्य मीठे पानी के जलाशयों में पाया जाने वाला एक जलीय जीव है। यह पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में इस प्रजाति का शिकार, खरीद-फरोख्त और बिना वैध अनुमति के पालन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत प्रतिबंधित है। इसके अवैध व्यापार पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। यही कारण है कि इस मामले को गंभीरता से लेते कार्रवाई की गई है।

*नागपुर से खरीदकर बिलासपुर लाया था कछुए*
गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने आरोपित से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह भारतीय छतदार कछुओं को नागपुर से खरीदकर बिलासपुर लाया था। आरोपित के बयान के आधार पर वन विभाग ने नागपुर वन विभाग को मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी है, ताकि कछुओं की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध व्यापार की पूरी श्रृंखला की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*