🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

मां लिंगेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब गुफा मंदिर खुलने से पहले ही 1 किलोमीटर लंबी कतार, 23 सितंबर को होंगे दर्शन

मां लिंगेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
गुफा मंदिर खुलने से पहले ही 1 किलोमीटर लंबी कतार, 23 सितंबर को होंगे दर्शन

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी के वार्षिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले गुफा मंदिर का द्वार इस वर्ष 23 सितंबर, बुधवार को खुलेगा, लेकिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तीन दिन पहले से ही शुरू हो गया है।

देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

सोमवार शाम तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद, चारामा, कोंडागांव, बस्तर, केशकाल, सिहावा, रायपुर, कुरूद, कोयलीबेड़ा और भानपुरी सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे। वहीं उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और मुंबई सहित अन्य राज्यों से भी भक्त मां लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

प्रवेश मार्ग से करीब एक किलोमीटर तक कतार

मंदिर के प्रवेश मार्ग से करीब एक किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। कई श्रद्धालु चटाई बिछाकर मंदिर का द्वार खुलने का इंतजार कर रहे हैं। दर्शन का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे बुधवार सुबह गुफा का द्वार खुलते ही मां लिंगेश्वरी के दर्शन करना चाहते हैं। दूर-दराज से पहुंचे कई भक्त रात से ही कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार सुबह पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गुफा का द्वार खोला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की तैयारी भी की जा रही है।

संतान की कामना लेकर भी पहुंच रहे भक्त

मां लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए दूसरे राज्यों से पहुंचे कई श्रद्धालु संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर भी यहां पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी बालक राम राज अपनी पत्नी के साथ पहली बार मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी तरह हरियाणा के हरपाल सिंह और मुंबई के श्रीकांत चौधरी भी अपनी पत्नियों के साथ यहां पहुंचे हैं।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे मां लिंगेश्वरी से संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर आए हैं और बुधवार को गुफा का द्वार खुलने पर मां के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करेंगे।
मां के दर्शन को बढ़ती जा रही भीड़
गुफा मंदिर के द्वार खुलने में अब कुछ ही समय बाकी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*