🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक*

नारायणपुर, 23 सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चित्रकांत चाली ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में ‘‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बिंजली में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया ग

 

अभियान के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को SWM Rules 2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ठोस एवं गीले कचरे का उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, स्वच्छता के महत्व तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के उपायों के बारे में समझाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और उनके ज्ञान को परखने के लिए स्वच्छता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*