🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में फिर दिखी जवानों की मानवीय पहल कमर दर्द से तड़पते ग्रामीण को समय पर मिली मदद, ट्रैक्टर से पहुंचाया COB एडजूम, फिर मोटरसाइकिल से CHC ओरछा पहुचाया

नारायणपुर/अबूझमाड़, 30 सितंबर 2026। अबूझमाड़ के दुर्गम और सड़क मार्ग से बाधित क्षेत्र में 38वीं वाहिनी के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल पेश की। ग्राम कुडमेल निवासी करीब 55 वर्षीय मासा राम गोटा कमर में अत्यधिक दर्द की समस्या से परेशान होकर चिकित्सा सहायता के लिए सीओबी आदेर पहुंचे।सीओबी आदेर में जवानों द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में सड़क मार्ग बाधित होने के कारण फोर-व्हीलर अथवा एंबुलेंस की आवाजाही संभव नहीं थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में सीओबी आदेर एवं सीओबी एडजूम के जवानों ने संयुक्त प्रयास करते हुए मरीज को ट्रैक्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से सीओबी एडजूम पहुंचाया।

सीओबी एडजूम पहुंचने के दौरान मरीज का दर्द बढ़ गया, जिसके बाद जवानों ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सीय उपचार दिया। स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके बाद मरीज को मोटरसाइकिल के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओरछा भेजख गया

दुर्गम भूभाग, बाधित सड़क मार्ग और सीमित परिवहन सुविधाओं के बावजूद जवानों की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी और उसे आगे के उपचार के लिए CHC ओरछा सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।

यह पूरा घटनाक्रम अबूझमाड़ जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों की सहायता के प्रति 38वीं वाहिनी की मानवीय पहल को दर्शाता है। वाहिनी द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत के समय ग्रामीणों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता लगातार जारी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*