🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: बस्तर पंडुम के नाम पर 3 दिन के कार्यक्रम में उड़ाए गए 6.14 करोड़ रुपये, ‘आप’ ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की*

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: बस्तर पंडुम के नाम पर 3 दिन के कार्यक्रम में उड़ाए गए 6.14 करोड़ रुपये, ‘आप’ ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की*

​रायपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र नाग ने बस्तर में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई और सरकारी खजाने की खुलेआम लूट मचा रही है।

​
*​3 दिन का कार्यक्रम और 6.14 करोड़ का खर्च:* बस्तर में 7 से 9 फरवरी (2026) तक आयोजित 700 प्रतिभागियों वाले ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम में महज 3 दिनों के भीतर 6.14 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए।

*​तंबू और फूलों पर बेहिसाब फिज़ूलखर्ची:* कार्यक्रम में केवल फूल-मालाओं पर 28 लाख रुपये खर्च दिखाए गए। अस्थायी डोम बनाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये फूंक दिए गए, जबकि इतने बजट में स्थायी डोम तैयार किए जा सकते थे।

*​ग्रीन रूम, कपड़े और कारपेट का घोटाला:* 700 प्रतिभागियों के लिए बनाए गए ग्रीन रूम पर 42 लाख रुपये खर्च किए गए। कपड़ों के पार्टीशन और साइड वॉल के नाम पर फर्जी बिलिंग कर 44 लाख रुपये तथा कारपेट के नाम पर 23 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया गया।

*​अध्यक्षों/कुर्सियों और अन्य व्यवस्थाओं में धांधली:* 700 प्रतिभागियों के लिए 1250 वीआईपी कुर्सियां लगाकर 12.5 लाख रुपये खर्च दिखाए गए। इसके अलावा धूल से बचने के लिए एग्रो नेट (हरी जाली) लगाने के नाम पर 7 लाख रुपये उड़ाए गए।

*​नियमों की अनदेखी और आनन-फानन में भुगतान:* संस्कृति विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी (PWD) को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई। तत्कालीन कार्यपालन अभियंता आर.के. बतरा ने नियमों को ताक पर रखकर बिना सही टेंडर/प्रक्रिया के भारत किराया भंडार को काम सौंपा और रिटायरमेंट से पहले आनन-फानन में बिल पास करा दिए।

*​नरेंद्र नाग का बयान:*

*”बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ के नाम पर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का बड़ा खेल खेला है। जिस क्षेत्र में विकास और संसाधनों की आवश्यकता है, वहां जनता के पैसों से अपने चहेती एजेंसियों और बिचौलियों की जेबें भरी जा रही हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा बिलों में गड़बड़ी की बात खुद स्वीकारना (70% राशि जारी होना) यह सिद्ध करता है कि दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।”*

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*