🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

ओरछा में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन, 237 मरीजों का किया गया उपचार* मलेरिया, एनीमिया और मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच कर दी गईं स्वास्थ्य सेवाएं

नारायणपुर,  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में 30 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 237 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की समस्याओं के अनुसार आवश्यक जांचें कर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में मलेरिया की 169 जांचें की गईं, जिनमें 41 पीएफ एवं 7 पीवी पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 146 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच में 39 में इसका स्तर कम मिला। रक्त शर्करा की 138 जांचों में 6 लोगों का स्तर अधिक पाया गया। इसके अलावा उच्च रक्तचाप और सिकल सेल की जांच में भी प्रभावित मरीजों की पहचान हुई। जांच में स्वास्थ्य समस्याएं पाए जाने पर संबंधित मरीजों को आवश्यक उपचार दिया गया। इन मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि आगे भी जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

महिला स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 19 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। शिविर में आंखों की जांच एवं दंत चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। क्षय रोग की जांच के लिए बलगम के नमूने एकत्र किए गए। इसके साथ ही एचआईवी, हेपेटाइटिस, डेंगू, टाइफाइड तथा लिवर, किडनी और थायरॉइड सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं।
शिविर के दौरान दो हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों और उपचार की सुविधा मिली। साथ ही बीमारियों की पहचान कर मरीजों को आगे की स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ने में सहायता मिली।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*