🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

04 साल से फरार हत्या के 03 आरोपी धनोरा पुलिस की गिरफ्त में पुराने हत्या प्रकरण में धनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीनों फरार आरोपी गिरफ्तार लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

04 साल से फरार हत्या के 03 आरोपी धनोरा पुलिस की गिरफ्त में

पुराने हत्या प्रकरण में धनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीनों फरार आरोपी गिरफ्तार

लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी छोटे डोंगर श्री मनोज मंडावी एवं थाना प्रभारी धनोरा श्री सत्यवान सिंह के नेतृत्व में धनोरा पुलिस ने करीब 04 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🔹 हत्या के बाद से लगातार फरार थे आरोपी

थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 05/2022, धारा 302, 34 भादवि के तहत ग्राम टेकानार में हुई हत्या के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद प्रकरण में संलिप्त आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।

धनोरा पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, संभावित ठिकानों की निगरानी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 06.10.2026 को प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

🔹 गिरफ्तार आरोपी

1. मनी पोयाम उर्फ कोइड़ा दण्डामी, पिता आयत राम पोयाम, उम्र 27 वर्ष
2. सीता राम उसेंडी, पिता स्व. सोनू राम उसेंडी, उम्र 22 वर्ष
3. सुखराम उसेंडी, पिता स्व. बोंडूंगा राम उसेंडी, उम्र 41 वर्ष

तीनों आरोपी निवासी ग्राम टेकानार, थाना धनोरा, जिला नारायणपुर हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 07.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

अपराध कितना भी पुराना हो और आरोपी कितने भी समय तक फरार रहें, कानून की पहुंच से बचना संभव नहीं है। गंभीर अपराधों में फरार एवं संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस की प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*