🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा को नारायणपुर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित हुए विदाई समारोह, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित।*

दिनांक 15.10.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा की पदोन्नति उपरांत सहायक पुलिस महानिरीक्षक, योजना एवं प्रबंधन, पुलिस मुख्यालय में नवीन पदस्थापना होने पर नारायणपुर पुलिस परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सायंकाल पुलिस ऑफिसर्स मेस में सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री अक्षय सबद्रा के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके कार्यों, सहयोग एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन से जुड़ी स्मृतियों को याद किया। सभी ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सायंकाल पुलिस ऑफिसर्स मेस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के अधिकारीगण, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा दोनों रक्षित निरीक्षक उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने श्री सबद्रा के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए और उनके साथ बिताए गए समय को याद किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने श्री अक्षय सबद्रा की पदोन्नति पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नवीन पदस्थापना उनके सेवाकाल का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पुलिस मुख्यालय में अपने नवीन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

समारोह के दौरान नारायणपुर में उनके कार्यकाल से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर नारायणपुर पुलिस परिवार की ओर से श्री अक्षय सबद्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा नवीन दायित्वों में सफलता की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। नारायणपुर पुलिस परिवार ने श्री अक्षय सबद्रा के आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*