🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नारायणपुर के शिक्षकों की अभिनव पहल ‘नवपंख’ स्वरचित पत्रिका का हुआ विमोचन* *शिक्षकों के अनुभव लेखन और बाल कविताओं से सजी पत्रिका, नारायणपुर एवं अबूझमाड़ के बच्चों के लिए बनेगी प्रेरणास्रोत*

नारायणपुर 17 अक्टूबर 2026//* जिले के शिक्षकों द्वारा शैक्षिक नवाचार एवं बाल साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ‘नवपंख’ स्वरचित पत्रिका का निर्माण किया गया है। इस पत्रिका का विमोचन माननीय श्री केदार कश्यप जी, मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से संपन्न हुआ।

‘नवपंख’ पत्रिका में शिक्षकों द्वारा लिखे गए शैक्षिक अनुभवों, रचनात्मक लेखों एवं बाल कविताओं को स्थान दिया गया है। यह पहल बच्चों में भाषा कौशल, पठन-पाठन, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से नारायणपुर एवं अबूझमाड़ के बच्चों के लिए यह पत्रिका उपयोगी शैक्षिक सामग्री के रूप में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।श्रीमती बृजेश्वरी रावटे जी के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों ने सामूहिक प्रयास से इस पत्रिका को आकार दिया। पत्रिका के निर्माण में श्रीमती पार्वती मंडल, श्रीमती संगीता संचेती, श्रीमती शिखा शर्मा, श्रीमती पूनम जायसवाल, श्रीमती कृष्णा कोरी, सुश्री सविता यादव, श्री फूलचंद सिन्हा, श्री कुलेश्वर नाग, श्री प्रेम कुमार सारथी, श्री नेमीचंद कोसे, श्री हेमंत बम्बोडे, श्री विजय कुमार साहू, श्री खूबचंद साहू एवं श्री योगेश कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा।
इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के भीतर छिपी साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनके शैक्षिक अनुभवों को साझा करना तथा बच्चों के लिए रुचिकर एवं ज्ञानवर्धक शिक्षण सामग्री विकसित करना है। ‘नवपंख’ के माध्यम से शिक्षकों की रचनात्मकता को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय परिवेश और बच्चों की सीखने की जरूरतों के अनुरूप साहित्य उपलब्ध कराने का अवसर भी मिलेगा।
विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, सी ई ओ जिला पंचायत श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडे, जिला मिशन समन्वयक श्री दीनबंधु रावटे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कृष्णनाथ गोटा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती कविता हिरवानी सहित अन्य अधिकारीगण तथा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।
‘नवपंख’ स्वरचित पत्रिका जिले के शिक्षकों की सामूहिक रचनात्मकता, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पहल निश्चित रूप से बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करने तथा शिक्षा को अधिक आनंददायक, सहज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*