🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अवैध देशी मदिरा का परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 102 पौवा शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त* थाना ओरछा पुलिस की कार्रवाई, कुल 18.360 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त।*

अवैध मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹16,360 की सामग्री जब्त।
आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी छोटेडोंगर श्री मनोज मांडवी एवं थाना प्रभारी ओरछा श्री राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओरछा पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 102 पौवा देशी मदिरा तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है

दिनांक 16.10.2026 को थाना ओरछा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19-BQ-2811 में अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर परिवहन कर रहे हैं तथा उसे बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना ओरछा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ओरछा से नारायणपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम बड़गुमर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल में रखे दो पिट्ठू बैग से देशी मदिरा बरामद हुई। पहले बैग से 180 एमएल की 60 नग देशी मदिरा की बोतलें, कुल 10.800 बल्क लीटर तथा दूसरे बैग से 180 एमएल की 42 नग देशी मदिरा की बोतलें, कुल 7.560 बल्क लीटर बरामद की गईं। इस प्रकार दोनों बैग से कुल 102 नग पौवा, 18.360 बल्क लीटर देशी मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,160 है, जब्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*

1. जुरियाराम कावड़े, पिता स्वर्गीय बोटीराम कावड़े, उम्र 28 वर्ष, निवासी टाहकाकावाड़ा, वर्तमान निवास ओरछा मांझीपारा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़)।
2. सुमन ध्रुव, पिता स्वर्गीय वाड़गे  उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदिरा आवासपारा, ओरछा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़)।

मौके पर अवैध देशी मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19-BQ-2811 को विधिवत जब्त किया गया। जब्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹8,200 बताई गई है। इस प्रकार जब्त शराब एवं मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत ₹16,360 है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को दिनांक 16.10.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नारायणपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*