🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

उपचार के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 44 वर्षीय वैद्यराज गिरफ्तार

 

उपचार के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 44 वर्षीय वैद्यराज गिरफ्तार

कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उपचार के बहाने नाबालिग का शोषण करने और नशीली दवा देने के आरोप में 44 वर्षीय वैद्यराज रमेश कुमार पिस्दा, निवासी आमागांव, को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ अस्पताल में जांच के दौरान नाबालिग के लगभग पांच माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने 19 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।

नाबालिग की पहचान गोपनीय रखना कानूनन आवश्यक है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*