🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

ऐतिहासिक जीत! नारायणपुर अंडर-19 टीम फाइनल में, एलीट ग्रुप में बनाई जगह कवर्धा को हराकर रचा इतिहास, बस्तर संभाग की वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि

नारायणपुर/धमतरी। नारायणपुर जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में कवर्धा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 25 अक्टूबर 2026 को धमतरी के मैदान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही नारायणपुर की टीम ने एलीट ग्रुप में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह उपलब्धि जिले के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है।

गेंदबाजों ने कवर्धा को 90 रन पर समेटा

सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी नारायणपुर की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए कवर्धा की पूरी टीम को 28.2 ओवर में महज 90 रन पर समेट दिया।

नारायणपुर की ओर से तन्मय वर्धा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। हर्ष सरकार और यस यदु ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि नमन सिंह ठाकुर ने 1 विकेट लेकर टीम की जीत की नींव मजबूत की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की जीत

91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने धैर्य और संयम का परिचय दिया। आदित्य श्रीवास्तव और चैतन्य की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत में अपना योगदान दिया।

नारायणपुर क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय

इस जीत का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि टूर्नामेंट के निर्धारित प्रारूप के अनुसार फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें एलीट ग्रुप में जगह बनाएंगी। अब नारायणपुर के खिलाड़ियों को रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग जैसी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा। इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम के चयन का रास्ता भी खुलेगा।

नारायणपुर जैसे छोटे जिले के लिए एलीट ग्रुप तक पहुंचना कभी बड़ी चुनौती माना जाता था। पिछले सात-आठ वर्षों में जिले के क्रिकेट स्तर में आए बदलाव का परिणाम अब मैदान पर दिखाई देने लगा है। जिला क्रिकेट से जुड़े लोगों के अनुसार, बस्तर संभाग के क्रिकेट इतिहास में वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप में पहुंचने वाली नारायणपुर पहली टीम बन गई है।

कोच करनदीप सग्गू और गौरीशंकर पटेल की मेहनत रंग लाई

इस शानदार सफलता में खिलाड़ियों के साथ कोच करनदीप सग्गू और सहायक कोच गौरीशंकर पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कोचों ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीकों से लगातार अभ्यास कराया जा रहा था। प्रशिक्षण, टीमवर्क और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसका परिणाम आज इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।

दोनों कोचों को विश्वास है कि नारायणपुर की टीम एलीट ग्रुप में भी शानदार प्रदर्शन करेगी और जिले से छत्तीसगढ़ को बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी मिलेंगे।

अब अन्य टीमों के सामने भी एलीट ग्रुप की चुनौती

अंडर-19 टीम की इस सफलता ने जिले के अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी नई उम्मीद जगाई है। अब अंडर-16, अंडर-14 और सीनियर टीमों के सामने प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट जीतकर एलीट ग्रुप तक पहुंचने की चुनौती होगी।

नारायणपुर के खिलाड़ी, कोच और जिला क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारी जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों और कोचों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।

नारायणपुर की यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि जिले में वर्षों से हो रही मेहनत, समर्पण और क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*