नारायणपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नारायणपुर जिला संयोजक की कमान एक बार फिर डॉ. दीपेश रावटे के कंधों पर सौंपी गई है। 30 अक्टूबर को वन कर्मचारी भवन, बखरूपारा में आयोजित जिला पुनर्गठन एवं संयोजक चयन कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में फेडरेशन के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री कैलाश चौहान एवं श्री केदार जैन की गरिमामयी उपस्थिति में जिला संयोजक का चयन किया गया।
कार्यक्रम में वन कर्मचारी संघ, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
चयन प्रक्रिया के दौरान सभी जिला अध्यक्षों ने डॉ. दीपेश रावटे के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने आम सहमति से उन्हें पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी।
पुनः जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
जिला संयोजक की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर डॉ. दीपेश रावटे ने प्रांतीय नेतृत्व एवं सभी जिला अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारी हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा सभी संगठनों को साथ लेकर लगातार कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री तुलाराम नेताम, श्री राजू राम पोटाई, श्री देवेन्द्र देवांगन, श्री कन्हैया उइके, श्री मंगलू राम उसेंडी, श्री सी.एल. सुधाकर, श्री कुंजन बघेल, श्री हरेश कुमार ठाकुर, श्री कोमल धुर्वे, श्री हेमन्त भुआर्य, श्री जगदीश नाग सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गोलू मरकाम
छत्तीसगढ़ 797427428










