नारायणपुर, 6 जुलाई 2026// जिला खनिज न्यास निधि के तहत कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जिले के 10 शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं के संचालन के लिए स्पोकन इंग्लिश शिक्षक के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही कक्षा 6वीं से स्नातक तक की संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त होना अनिवार्य रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 प्रतिमाह (एकमुश्त मानदेय) प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों को संलग्न कर 16 जुलाई 2026 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। सीधे कार्यालय या कोरियर से प्राप्त आवेदन तथा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी जानकारी नारायणपुर जिले की आधिकारिक वेबसाईट में उपलब्ध है।










