🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

आंचलिक स्तर जोनल लेवल की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में EMRS छेरीबेड़ा के विद्यार्थियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

नारायणपुर, 06 जुलाई 2026// राजस्थान के EMRS खेरवाड़ा (उदयपुर) में जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) के तत्वावधान में आयोजित आंचलिक (जोनल) स्तर की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), छेरीबेड़ा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) की 53 सदस्यीय टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़-इन तीन राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही।इस उपलब्धि के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधि टीम में शामिल ईएमआरएस छेरीबेड़ा, नारायणपुर के 8 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। जिसमें प्रथम स्थान स्पीकर की भूमिका निभाने के लिए हर्षा द्वितीय स्थान मनसाय और अनुराधा तृतीय स्थान क्रमशः अंजीला, निकिता, वेदिका जयबति तथा शामी को प्राप्त हुआ। इन विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करने तथा संसद की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह विद्यालय, जिले एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनमोहन त्यागी के प्रेरणादायी नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को जाता है। साथ ही, कार्यक्रम के प्रभारी एवं सामाजिक विज्ञान के अध्यापक श्री अनुप कुमार मौर्य के समर्पण एवं प्रभावी प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी।इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनमोहन त्यागी ने NESTS हेड क्वार्टर (नई दिल्ली), EMRS स्टेट सोसायटी CTD रायपुर, कलेक्टर नारायणपुर श्रीमती नम्रता जैन, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ राजेंद्र सिंह आदि उच्चाधिकारियों को उनके सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन हेतु धन्यवाद दिया। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के इस प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*