🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई* *सर्चिंग अभियान के दौरान 15 किलोग्राम प्रेशर कुकर आईईडी सहित भारी मात्रा में देशी हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद*

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संचालित संयुक्त अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डम्प बरामद किया, जिसमें 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी सहित भारी मात्रा में देशी हथियार एवं विस्फोटक सामग्री मिली।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान श्री संजय भारद्वाज के पर्यवेक्षण में दिनांक 07 जुलाई 2026 को अड़िंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा एवं आसपास के जंगल क्षेत्र में संयुक्त एरिया डॉमिनेशन एवं सर्च अभियान संचालित किया गया।अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री आजाद सिंह द्वारा किया गया। संयुक्त टीम में आईटीबीपी के 34 जवान, नारायणपुर पुलिस का 01 प्रतिनिधि एवं 05 सदस्यीय बम निरोधक दस्ता शामिल था।सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद किए गए। मौके पर मिले 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को बम निरोधक दस्ते द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।*बरामद सामग्री :15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी (मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय)स्थानीय स्तर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चर – 01 नग देशी 51 मिमी मोर्टार राउंड – 16 नगदेशी 84 मिमी रॉकेट लॉन्चर राउंड – 05 नग

* देशी 40×46 मिमी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड – 10 नग
* .303 राइफल के कारतूस – 08 नग
* सामरिक पाउच – 04 नगअभियान के उपरांत संयुक्त दल सुरक्षित रूप से अड़िंगपार कैंप वापस लौट आया। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान एवं सघन सर्चिंग लगातार जारी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*