🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सुकमा। आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2028 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए प्रदेश सरकार को किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर घेरा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल रही है और जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं कर रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव झा ने कहा कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग की आवाज बनकर जनहित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
वहीं समीर खान ने बस्तर के पर्यावरण और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए आरोप लगाया कि बैलाडीला क्षेत्र की लौह अयस्क खदानों से निकलने वाली मिट्टी को सुकमा जिले में डंप किया जा रहा है। इससे कृषि भूमि की उर्वरता प्रभावित होने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और इस कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष सुरेश कवासी ने कहा कि जिले में किसानों के रकबे में की जा रही कटौती से किसान परेशान हैं और उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने भूमि रिकॉर्ड की त्रुटियों के शीघ्र सुधार और लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण की मांग की।
पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों, कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*