🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नारायणपुर पुलिस व 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की बड़ी सफलता सर्चिंग अभियान में 15 किलो प्रेशर कुकर IED सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। नक्सलमुक्त घोषित क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संयुक्त सर्चिंग अभियान में नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डम्प बरामद किया, जिसमें 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED, देशी रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार राउंड, रॉकेट लॉन्चर राउंड, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड, .303 राइफल के कारतूस तथा अन्य सामरिक सामग्री बरामद की गई।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर 7 जुलाई 2026 को अड़िंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा एवं आसपास के जंगल क्षेत्र में संयुक्त एरिया डॉमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिले 15 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED को बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
15 किलोग्राम प्रेशर कुकर IED
01 देशी रॉकेट लॉन्चर
16 देशी 51 मिमी मोर्टार राउंड
05 देशी 84 मिमी रॉकेट लॉन्चर राउंड
10 देशी 40×46 मिमी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड
08 कारतूस (.303 राइफल)
04 सामरिक पाउच
अभियान के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित अड़िंगपार कैंप लौट आई। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और सघन सर्चिंग लगातार जारी रहेगी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*