🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सफलता की कहानी* जल संसाधन संभाग नारायणपुर द्वारा स्टॉपडैम एवं चेकडैम निर्माण से बढ़ा जल संरक्षण* *लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ*

नारायणपुर, 08 जुलाई 2026// जलवायु परिवर्तन एवं वर्षा की कमी से उत्पन्न जल संकट से निपटने के उद्देश्य से नारायणपुर विकासखण्ड में खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत 2025-26 में तीन जल संरक्षण कार्य पूर्ण किए गए, इन कार्यों में पुसागांव स्टॉपडैम, कोरेण्डा स्टॉपडैम तथा कोडोली चेकडैम शामिल है। जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 1.47 करोड़ रू. की लागत से इन योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, संरचनाओं के निर्माण से जल संरक्षण को नयी दिशा मिली है। अब वर्षा जल का संग्रहण होने से भू-जल स्तर में वृद्धि होगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।कृषकों एवं ग्रामीणो को मिलेगी राहत कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा खनिज न्यास निधि मद अंतर्गत निर्मित स्टॉपडैम एवं चेकडैम निर्माण से लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी, इनमें पुसागांव स्टॉपडैम से 65 एकड़, कोरेण्डा स्टॉपडैम से 50 एकड़ तथा कोडोली चेकडैम से 35 एकड़ भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय कृषकों को खरीफ एवं रबी फसलों के उत्पादन में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र में निस्तारी के लिए भी वर्षभर पानी उपलब्ध रहेगा जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
भू-जल स्तर बढ़ेगा और मिट्टी कटाव पर लगेगी रोक*
जल संरचनाओं से वर्षा जल का अधिकतम संचयन होगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार एवं मिट्टी कटाव पर प्रभावी नियंत्रण होगा। भविष्य में जल संकट की समस्या काफी हद तक कम होगी।
जनभागिता से मिली सफलता*
जल संरक्षण कार्यों में ग्रामीणों का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा, स्थानीय लोगो की सहभागिता से सभी निर्माण कार्य समय पर व गुणवत्तापूर्वक किये गये। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को नई मजबूती मिली तथा ग्रामीणों को सिंचाई तथा निस्तारी हेतु दीर्घकालीन लाभ मिलेगा, जिससे समग्र विकास को गति मिलेगी ।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*