🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी* *आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल पहाड़ से हथियारों, विस्फोटकों, नकद और सोने का डंप बरामद*

 

*दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी*

*आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल पहाड़ से हथियारों, विस्फोटकों, नकद और सोने का डंप बरामद*

*116 ग्राम सोना कीमती 16 लाख रुपए तथा ₹2,00,000 कैश सहित जुमला कीमती 18 लाख रुपए बरामद*

जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बद्री नारायण मीणा (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ श्री राकेश चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री राम कुमार बर्मन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री जितेंद्र कुमार खूंटे के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हाल ही में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक निशानदेही पर, जिले के थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोड़मा के घने जंगलों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के कई डंप बरामद किए गए हैं। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और अपनी गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से इन सामग्रियों को जमीन के नीचे अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया था।

**बरामद / जब्त सामग्री की विस्तृत जानकारी:*

सर्चिंग टीमों द्वारा अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में नकद, आभूषण, हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई है:
**नकद एवं आभूषण:**116 ग्राम सोने का बिस्कुट कीमती 16 लाख रुपए तथा 02 लाख रुपये नकद। जुमला कीमती 18,00,000 रुपए*
**इंसास (INSAS):** इंसास राइफल – 01 नग तथा इंसास मैग्जीन – 16 नग।
✴️एके-47 मैग्जीन – 04 नग तथा एके-47 राउण्ड – 68 नग
एसएलआर मैग्जीन – 23 नग तथा एसएलआर राउण्ड – 34 नग।
✴️ **12 बोर (12 Bore):** 12 बोर बंदूक – 05 नग तथा 12 बोर राउण्ड – 07 नग।
✴️**बीजीएल (BGL):** बीजीएल लांचर – 03 नग तथा बीजीएल सेल – 01 नग।
✴️**अन्य मैग्जीन:** कार्बाइन मैग्जीन – 02 नग।
✴️**अन्य राउण्ड व चार्जर:** 303 राउण्ड – 08 नग, 303 चार्जर – 45 नग तथा 8 एमएम राउण्ड – 06 नग।
✴️**अन्य बंदूकें व आग्नेयास्त्र:** भरमार बंदूक – 10 नग (टूटा-फूटा), रिवाल्वर – 01 नग तथा एयरगन – 01 नग।
✴️*बम, मोर्टार और ग्रेनेड:** टिफिन बम – 06 नग, पाईप बम – 04 नग, तीर बम – 122 नग, पैरा बम – 01 नग, देशी हैण्ड ग्रेनेड – 02 नग तथा देशी मोर्टार – 02 नग।
✴️**विस्फोटक व आईईडी (IED) सामग्री:** जिलेटिन – 01 स्टील डब्बा, डेटोनेटर – 20 नग, कोडेक्स वायर – 01 बंडल तथा कुकर – 14 नग।
✴️**अन्य सामग्री:** वर्दी कपड़ा, दवाइयां, पर्चे-पाम्पलेट एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

🔶️**मुख्यधारा में वापसी और विकास का उज्ज्वल मॉडल:**
उपरोक्त भारी मात्रा में डंप सामग्री आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक निशानदेही पर बरामद की गई है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब नक्सल विचारधारा को पूरी तरह से त्याग दिया है। वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने तथा अहिंसा और विकास की राह को चुन चुके हैं। यह सकारात्मक बदलाव इस बात का प्रमाण है कि हमारा क्षेत्र भविष्य में विकास के एक उज्ज्वल मॉडल की ओर अग्रसर हो रहा है। इन विस्फोटकों और हथियारों की जब्ती से भविष्य में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की किसी बड़ी माओवादी साजिश को भी समय रहते विफल कर दिया गया है।

🔶️**पुलिस की अपील:**
दंतेवाड़ा पुलिस जिले के सभी भटके हुए माओवादियों से अपील करती है कि नक्सली विचारधारा त्याग कर अपने क्षेत्र और ग्राम के विकास में भाग ले और अपने परिवार के साथ मुख्यधारा में जुड़कर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें। साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों तथा ग्रामीणों से भी अपील करती है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*