दंतेवाड़ा जिले के गीदम वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोरकोटी गांव के दूर बीच जंगल से बस्तर जिला के बुरगुम गांव को जोड़ने वाली सड़क पर करीब आठ पुलिया का निर्माण कार्य जारी है जो कि काफी घटिया व खराब सामाग्री का उपयोग किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर पुलिया बनाई जा रही है वहाँ ना तो गड्ढे की सफाई की जा रही है ना ही किसी प्रकार की वैस ढलाई की जा रही है ।अगर बने हुए पुलिया की बात करें तो वह भी खेत की जुताई रेती मिट्टी से निर्माण कार्य करा जा रहा है । ग्रामीण के लाख मना करने के बावजूद ठेकेदार ने धौंस दिखाते हुए खराब मिट्टी वाली रेती से ही निर्माण किया तो पुलिया जगह -जगह पर दरारे पड़ चुकी है । हालात यह है कि ठेकेदार के द्वारा बनाया हुआ पुलिया बनते ही जर्जर हालत में कड़ी है और कब गिर जाए कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकते ।
ग्राम कोरकोटी वसियों ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्तमान में जो पुलिया जर्जर बनी है उसमें सरिया के जगह बांस डालकर बनाया गया है ।
इस तरह से पुलिया निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतते हुए गुणवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है।
वहीं मौके पर दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने टीम गठित कर जांच के लिए बीच जंगल में पहुंचा और कोरकोटी में बनाये जा रहे पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो उसमे भारी अनियमितता बरतने, गुणवत्ताहीन कार्य करवाने का आरोप वन विभाग के ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया है।
साथ ही जिला प्रशासन से पुलिया निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों ठेकेदार और वन अधिकारियों पर एफ आई आर कर कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है ।










