🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

NEET पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य छीना, छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला — अमित भद्र* पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों की सभी मांगें तत्काल पूरी करे केंद्र सरकार*

नारायणपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता अमित भद्र ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य, न्याय और समान अवसर की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है।
अमित भद्र ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि करोड़ों मेहनती छात्रों के सपनों और विश्वास के साथ विश्वासघात है। वर्षों की मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ा दिया गया। ऐसे मामलों में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब छात्र अपने अधिकारों और न्याय की मांग लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरते हैं और उनके ऊपर लाठीचार्ज किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व युवाओं की बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि उनकी आवाज़ को दबाना।
अमित भद्र ने कहा कि किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी होती है। यदि युवाओं का भविष्य असुरक्षित होगा तो देश का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता। सरकार को छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय संवेदनशीलता के साथ समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज देश का छात्र केवल एक परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, समान अवसर और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ को हर मंच पर उठाती रहेगी।
अमित भद्र ने कहा, “अगर छात्रों की आवाज़ उठाना सियासत है, तो हम ऐसी सियासत लगातार करते रहेंगे। छात्रों के भविष्य और न्याय पर कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।”
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि:
NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए।
पेपर लीक के सभी दोषियों और पूरे नेटवर्क पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
छात्रों की सभी जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
अंत में अमित भद्र ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और युवाओं के सपनों की रक्षा करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सत्ता बदलती रहती है, लेकिन विद्यार्थियों का खोया हुआ समय और टूटा हुआ विश्वास वापस नहीं आता। इसलिए सरकार को अहंकार छोड़कर छात्रों की आवाज़ सुननी चाहिए और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी