🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

नारायणपुर, 24 नवंबर 2026 // ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जनसमस्या समाधान शिविर 2026-27 का शुभारंभ 23 नवम्बर को ग्राम पंचायत कुतुल में किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में कुतुल, धुरबेड़ा एवं पदमकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी 162 आवेदनों का निराकरण किया गया। विभागवार जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 66 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 33, राशन कार्ड के 20, आधार कार्ड के 18, श्रम कार्ड के 13, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 10 तथा आय प्रमाण पत्र के 02 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस तरह शिविर में प्राप्त शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के माध्यम से सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

*आगामी शिविरों का निर्धारित कार्यक्रम*

जनसमस्या समाधान शिविर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी शिविर 03 दिसंबर 2026 को ग्राम पंचायत कोंगे में आयोजित होगा, जिसमें पांगुड एवं कोंगे के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार 10 दिसंबर को ग्राम पंचायत कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा में कलमानार, नेडनार, कस्तुरमेटा एवं आरवाबेड़ा के ग्रामीणों के लिए तथा 17 दिसंबर को ग्राम पंचायत गारपा में गारपा, घमंडी एवं मेटानार के ग्रामीणों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
इसके पश्चात 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत कोहकामेटा में कोहकामेटा, कंदाड़ी, कुंदला, कच्चापाल एवं मुरनार के ग्रामीणों के लिए तथा 31 दिसंबर को ग्राम पंचायत जाटलूर में जाटलूर, मुरुमवाड़ा एवं ढोंढरबेड़ा के ग्रामीणों के लिए शिविर आयोजित होगा।

वर्ष 2027 में 07 जनवरी को ग्राम पंचायत आदनार में गोमे एवं आदनार, 14 जनवरी को ग्राम पंचायत ओरछा में ओरछा, आदेर, गोमागाल, मंडाली एवं हिकुल के ग्रामीणों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसी क्रम में 21 जनवरी को ग्राम पंचायत रेकावाया में रेकावाया, लंका, हांदावाड़ा, पिडियाकोट एवं डुंगा तथा 28 जनवरी को ग्राम पंचायत गुदाड़ी में गुदाड़ी, कोडोली, थुलथुली एवं पोचावाड़ा के ग्रामीणों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
सभी शिविर निर्धारित तिथियों को प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं तथा सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र पांडे, स्थानीय सरपंच सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी