🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अवैध गोवंश परिवहन पर नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* 45 गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार* पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी*

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौड़ाई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 नग गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना धौड़ाई पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आरोपीगण ग्राम बोरोंडी, जिला कांकेर से गोवंश खरीदकर बिना वैध दस्तावेज एवं पशु परिवहन संबंधी नियमों का पालन किए उन्हें बाजार में विक्रय के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर 45 नग गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया।

इस संबंध में थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी—

1. रामू राम सलाम (57 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
2. रूपजी सलाम (42 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
3. सुकुराम कोर्राम (41 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
4. आसमन नेताम (26 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।

चारों आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का संदेश – नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन, पशु क्रूरता एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत निरंतर एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी