🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नेपाल के काठमांडू में नारायणपुर के युवा पत्रकार अभिषेक बेनर्जी को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’ नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से हुए सम्मानित

नेपाल के काठमांडू में नारायणपुर के युवा पत्रकार अभिषेक बेनर्जी को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’

नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से हुए सम्मानित

नारायणपुर ब्यूरो । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के युवा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री श्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से प्रदान किया गया।

पत्रकारिता के उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

भारत और नेपाल के बीच पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार एवं जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए डॉ. बेनर्जी को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में दोनों देशों के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रेरक उद्बोधन

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक बेनर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए दोनों देशों की मित्रता, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

नारायणपुर के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल भी रहा शामिल

इस अवसर पर भारत देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार पहुंचे हुए थे नारायणपुर जिले से डॉ बेनर्जी के साथ गए पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में सूरज सरकार, मुकेश सिंह एवं अनुज जोशी भी शामिल रहे। सभी ने समारोह में सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पत्रकारिता की उपस्थिति दर्ज कराई।

बस्तर की आवाज़ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. अभिषेक बेनर्जी लंबे समय से बस्तर संभाग, विशेषकर नारायणपुर एवं अबूझमाड़ क्षेत्र के जनसरोकार, आदिवासी संस्कृति, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

डॉ. अभिषेक बेनर्जी को यह सम्मान मिलने पर नारायणपुर जिले के जनप्रतिनिधि पत्रकार अधिकारी समेत छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

कौन हैं डॉ. अभिषेक बेनर्जी?

डॉ. अभिषेक बेनर्जी नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के जिला प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। संगठन, पत्रकारिता, साहित्य और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि, मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड (यूनिसेफ), गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अब उनके सम्मान में नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री द्वारा प्रदत्त “अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026” भी जुड़ गया है, जिसने उनके पत्रकारिता जीवन में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी