🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

डुमरतराई की राशन दुकान संचालन हेतु 19 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

डुमरतराई की राशन दुकान संचालन हेतु 19 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, 05 अगस्त 2026// नगर पालिका परिषद नारायणपुर के वार्ड क्रमांक-15 डुमरतराई स्थित उचित मूल्य दुकान (आईडी-461003013) के संचालन के लिए पात्र समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। यह आवेदन प्रक्रिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2004 के खंड-9 के तहत संचालित की जा रही है।
वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लैम्प्स), प्राथमिक सहकारी साख समितियां, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व-सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां तथा स्थानीय नगरीय निकाय नगर पालिका परिषद नारायणपुर आवेदन करने के पात्र होंगे। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अन्य सहकारी समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों का पंजीयन एवं बैंक खाता आवेदन की अंतिम तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व का होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित संस्था को सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।
इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), जिला नारायणपुर में 05 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकती हैं। खाद्य अधिकारी ने सभी पात्र संस्थाओं, सहकारी समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि वार्ड क्रमांक-15 के हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी