🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

साइबर जागृति अभियान के तहत जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*साइबर जागृति अभियान के तहत जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत नारायणपुर जिले में साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के प्रथम सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साइबर अपराध, साइबर ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना एड़का अंतर्गत ग्राम इरको माध्यमिक शाला, थाना धोड़ाई अंतर्गत कन्हारगांव हाईस्कूल, थाना ओरछा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के बड़गांव स्कूल एवं प्राथमिक शाला कुम्हारी, थाना कुकड़ाझोर अंतर्गत हाईस्कूल बेलगांव, थाना झाराघाटी अंतर्गत ग्राम कोंगेरा प्राथमिक/माध्यमिक शाला, थाना भरंडा अंतर्गत ग्राम गुरिया शासकीय स्कूल तथा थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत रामोतीन माड़िया शासकीय गर्ल्स कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक अथवा APK फाइल को ओपन नहीं करने, अनजान कॉल एवं फर्जी ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।

साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को “साइबर जागृति की एक सेल्फी” अभियान में सहभागी बनकर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में साइबर सुरक्षा को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

नारायणपुर पुलिस — आपका माड़ मित्र

जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी