🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार* *थाना झाराघाटी पुलिस ने हत्या के प्रकरण का किया त्वरित खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार*

*थाना झाराघाटी पुलिस ने हत्या के प्रकरण का किया त्वरित खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

(रिपोर्टर गोलू मरकाम )

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी झाराघाटी श्री राजकुमार राय के नेतृत्व में थाना झाराघाटी पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना झाराघाटी में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 103(1) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की बारीकी से जांच की गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान एवं तलाश शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, प्रत्यक्ष एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी बिसरू सलाम पिता स्व. डोरा सलाम, उम्र 49 वर्ष, निवासी पुजारीपारा, ग्राम छिनारी, थाना झाराघाटी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔷 *त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस*

हत्या जैसे गंभीर एवं संवेदनशील अपराध में थाना झाराघाटी पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी तक पहुंच बनाई गई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी झाराघाटी श्री राजकुमार राय, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रदीप वट्टी , सहायक उप निरीक्षक राजकुमार ठाकुर , आरक्षक जितेंद्र नेताम और आरक्षक जोगा मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी