छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बैंक, पर्यटन स्थल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराध एवं UPI सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक, पर्यटन स्थल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना भरंडा पुलिस द्वारा बिंजली पर्यटन स्थल पहुंचकर उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, UPI सुरक्षा एवं विधिक सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।
इसी प्रकार छोटे डोंगर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर बैंक में उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।
थाना बेनूर पुलिस द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बेनूर में पहुंचकर बैंक में आए नागरिकों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
वहीं थाना ओरछा क्षेत्र के ग्रामीण बैंक, ओरछा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों एवं बैंक में उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों को ओटीपी, पिन, सिविवी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा संदिग्ध कॉल एवं ऑनलाइन लेन-देन से सावधान रहने की समझाइश दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
नारायणपुर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।










