🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

शिक्षकों की मांगों को लेकर नारायणपुर में ऐतिहासिक हड़ताल, सैकड़ों शिक्षक हुए एकजुट शिक्षकों का एक दिवसीय आंदोलन ने दिखाए तेवर शिक्षक सिर्फ पढ़ना ही नहीं जानते व्यवस्था बदलना भी जानते हैं

शिक्षकों की मांगों को लेकर नारायणपुर में ऐतिहासिक हड़ताल, सैकड़ों शिक्षक हुए एकजुट शिक्षकों का एक दिवसीय आंदोलन ने दिखाए तेवर शिक्षक सिर्फ पढ़ना ही नहीं जानते व्यवस्था बदलना भी जानते हैं

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर जिला नारायणपुर में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर हड़ताल एवं प्रदर्शन किया। शि inक्षकों उनकी भारी उपस्थिति ने शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने बुलंद आवाज उठाई।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा शासन के समक्ष प्रस्तुत ज्ञापन में शिक्षक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई है। ज्ञापन में सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त कर सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूर्व सेवा गणना कर समस्त लाभ प्रदान करने, केंद्रीय वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण, राजपत्र संशोधन तथा ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी.एड. प्रशिक्षण सहित विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखी गई हैं।
हड़ताल के दौरान नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याएं लंबित हैं, जिसके कारण शिक्षक संवर्ग में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अब शिक्षक अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने को मजबूर हैं।
TET की अनिवार्यता को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश
शिक्षकों ने सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET के संबंध में निर्धारित समय-सीमा का उल्लेख करते हुए पदोन्नति में TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग रखी गई है।
पूर्व सेवा गणना और वेतन विसंगति का भी मुद्दाशिक्षकों ने पंचायत संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ प्रदान करने की मांग की। साथ ही लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान की संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।राजपत्र संशोधन और B.Ed. प्रशिक्षण की मांग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा संबंधी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन करने तथा शिक्षक संवर्ग को विभागीय योजना के माध्यम से ब्रिज कोर्स के जरिए बी.एड. प्रशिक्षित कराने की मांग भी रखी है। नारायणपुर में शिक्षकों की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षक अब अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए संगठित और गंभीर हैं। शिक्षकों ने शासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।शिक्षकों की एकजुटता ने हड़ताल को बनाया ऐतिहासिक — अब समाधान की बारी शासन की है।
संघर्ष मोर्चा नारायणपुर

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी