🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार आरोपी भाइयों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री बरामद आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं रामू पोयाम गिरफ्तार*

अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपी भाइयों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री बरामद आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं रामू पोयाम गिरफ्तार*

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या
चंद्राकर

एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोहकामेटा श्री विनोद पासवान के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किहकाड़ के जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं उसका भाई रामू पोयाम अवैध रूप से भरमार बंदूक का निर्माण कर अपने पास रखे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कोहकामेटा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम किहकाड़ पहुंचकर संदिग्ध जयराम पोयाम के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में जयराम पोयाम द्वारा अपने भाई रामू पोयाम के साथ मिलकर अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई। मामले में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा एवं रामू पोयाम, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा को दिनांक 22.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण एवं उपयोग के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*