🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

गड्ढों में तब्दील ओरछा–छोटेडोंगर मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान बारिश में कीचड़ और फंसते ट्रकों ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़क मरम्मत की उठी मांग

गड्ढों में तब्दील ओरछा–छोटेडोंगर मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान

बारिश में कीचड़ और फंसते ट्रकों ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़क मरम्मत की उठी मांग

नारायणपुर/छोटेडोंगर। छोटेडोंगर, ओरछा और धौडाई क्षेत्र में बदहाल सड़क की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन भारी वाहनों, विशेषकर आमदई माइंस से जुड़ी गाड़ियों के आवागमन के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि सड़क पर बड़े वाहनों के फंसने से कई बार यातायात घंटों प्रभावित हो जाता है। इसके चलते यात्रियों और ग्रामीणों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

ओरछा, छोटेडोंगर और धौडाई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए ओरछा–नारायणपुर मार्ग जिला मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख और महत्वपूर्ण रास्ता है। ऐसे में सड़क की बदहाली का सीधा असर आम लोगों की आवाजाही, व्यापार और आवश्यक सेवाओं पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच सड़क की नियमित मरम्मत और स्थायी समाधान की जरूरत महसूस की जा रही है।

बारिश के मौसम में सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। भारी वाहनों के फंसने की स्थिति में आम लोगों को लंबे समय तक परेशानी उठानी पड़ती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक क्षेत्र के लोगों को बदहाल सड़क की समस्या झेलनी पड़ेगी? सड़क की हालत कब सुधरेगी और ग्रामीणों को कब मिलेगी राहत?

ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग सड़क की वास्तविक स्थिति का तत्काल निरीक्षण करे और आवश्यक मरम्मत के साथ सड़क के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*