🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नॉन जियो रेफरेंस मैप वाले खसरों का PV App से बनेगा पॉलिगॉन कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

नारायणपुर, 23 सितंबर 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नॉन जियो रेफरेंस मैप वाले खसरों का PV App के माध्यम से पॉलिगॉन तैयार कर डाटा अपलोड करने के कार्य की प्रगति का जायजा लेने डिप्टी कलेक्टर श्री डी.के. कोशले द्वारा तहसील नारायणपुर के पीड़हाबेड़ा, सुपगांव, डुमरतराई एवं कुकड़ाझोर ग्रामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

PV App में ऐसे ग्राम एवं खसरे प्रदर्शित हो रहे हैं, जिनका खसरा भुइयाँ पोर्टल पर उपलब्ध है, लेकिन उनका नक्शा अपलोड नहीं है। इसके अलावा ऐसे खसरे भी चिन्हित किए गए हैं, जो खसरा पांचसाला में बटांकित हैं, लेकिन नक्शे में उनका बटांकन दर्ज नहीं है। ऐसे सभी खसरों का PV App के माध्यम से पॉलिगॉन तैयार कर आवश्यक डाटा अपलोड किया जाना है।
जिले में कुल 31 ग्रामों के 3,136 खसरों का PV App के माध्यम से डाटा अपलोड किया जाना है। इनमें नारायणपुर तहसील के 16 ग्रामों के 1,320 खसरे, कोहकामेटा के 9 ग्रामों के 1,605 खसरे तथा छोटेडोंगर के 6 ग्रामों के 211 खसरे शामिल हैं।

इस कार्य के लिए संबंधित पटवारियों को भुइयाँ पोर्टल में उनके लॉगिन के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री कोशले ने सभी संबंधित पटवारियों को चिन्हित खसरों का पॉलिगॉन तैयार कर डाटा अपलोड करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*