लगातार बारिश को देखते हुए नारायणपुर जिले के सभी स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश घोषित
बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, 25 सितंबर की वैकल्पिक परीक्षा अब अगले शाला दिवस में होगी
नारायणपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला नारायणपुर के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
25 सितंबर की परीक्षा भी होगी प्रभावित
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 25 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वैकल्पिक परीक्षा का आयोजन परीक्षा समाप्ति के पश्चात अगले शाला दिवस में किया जाएगा। यानी निर्धारित परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है और विद्यार्थियों को अगली निर्धारित स्कूल अवधि में परीक्षा देनी होगी।










