🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जहां गूंजती है कानून की आवाज, वहीं खिलेगी अब हरियाली की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत थाना बयानार परिसर में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बयानार/कोंडागांव। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग और पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए “सेवा संकल्प अभियान” के तहत थाना बयानार कैंप परिसर में ग्राफ्टेड फलदार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ ही उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

 

 

यह अभियान वन विभाग नारंगी परिक्षेत्र, वन मंडल कोंडागांव एवं थाना बयानार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विजयंत तिवारी एवं थाना प्रभारी श्री प्रेमनाथ बघेल के संयुक्त दिशा-निर्देशन में हुआ। पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस थाना बयानार के सहायक उप निरीक्षक श्री चिंताराम ध्रुव, वन विभाग के उप वन क्षेत्रपाल श्री संजय यादव, श्री उमेश प्रधान एवं श्री फूलसिंह बघेल, वनरक्षक श्री लखन मंडावी, श्री चंदन परासर एवं सुश्री चेतमणी नेताम, वन प्रेरक सुश्री निशा कोड़ोपी, ग्राम सरपंच बयानार श्री बाजारू राम शोरी, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री श्यामलाल नेताम एवं भाजपा कार्यकर्ता श्री योगेश वैध सहित पुलिस के जवान एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों को किया जागरूक

अभियान के माध्यम से लोगों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग एवं पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें।

अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पौधारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना परिसर में लगाए गए फलदार पौधे आने वाले समय में हरियाली के साथ-साथ फल और छाया का भी माध्यम बनेंगे। पुलिस और वन विभाग की इस संयुक्त पहल ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया।

 

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*