🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक आयोजित, मानसून के बाद की ऑपरेशनल तैयारियों एवं सुरक्षा रणनीति पर हुआ मंथन*  *सड़क एवं अधोसंरचना विकास, आक्रामक एरिया डोमिनेशन और घेराबंदी एवं तलाशी अभियान को लेकर बनाई गई समन्वित रणनीति*

आज दिनांक 30.09.2026 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप कुमार पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह एवं डीएसपी श्री आशीष नेताम भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में तैनात आईटीबीपी की 06 बटालियनों के कमांडेंट, बीएसएफ की 04 बटालियनों के कमांडेंट तथा 18वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, शांतिनगर के कंपनी कमांडर द्वारा वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की गई।

बैठक में मानसून के बाद की ऑपरेशनल तैयारियों, सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास, क्षेत्र में सड़कों की स्थिति एवं आवागमन, आगामी आक्रामक एरिया डोमिनेशन , सघन सर्च अभियान के लिए आवश्यक तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय, सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान एवं संयुक्त ऑपरेशनल कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी अवधि में क्षेत्र की भौगोलिक एवं परिचालन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से अभियान संचालित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नारायणपुर पुलिस एवं केंद्रीय तथा सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ जिले में सुरक्षित वातावरण एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*