🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

*अबूझमाड़ में गूंजा बच्चों का संकल्प—नक्सलवाद से विकसित भारत तक, चित्रों और भाषणों में दिखा नए भारत का सपना*

नारायणपुर, 30 सितंबर 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा बच्चों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के दिशा-निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडेय तथा जिला मिशन समन्वयक श्री डी.बी. रावटे के मार्गदर्शन में विकासखण्ड ओरछा में विकासखण्ड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

*अबूझमाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन दो स्थानों—कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ओरछा एवं प्राथमिक शाला कुरूषनार में आयोजित किया गया*, ताकि विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकाधिक बच्चे इसमें सहभागी बन सकें।
बच्चों की कल्पना में दिखा विकसित भारत का सपना
प्रतियोगिता में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नक्सलवाद, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, विकसित भारत @2047, महिला सशक्तिकरण, मेरे सपनों का भारत सहित विभिन्न विषयों पर चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से अपने विचार खुलकर व्यक्त किए।
बच्चों की प्रस्तुतियों में जहां एक ओर हिंसा और नक्सलवाद से मुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज की कल्पना दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, शिक्षा, तकनीक, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संदेश भी स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया।
ओरछा में जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ओरछा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गुड्डू राम उसेंडी जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि के तौर पर सरपंच अजीत मांझी ,श्रीमती सरस्वती गोटा भाजपा ब्लॉक महिला मोर्चा ,सुखराम पोडियम भाजपा मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार प्राथमिक शाला कुरूषनार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शांति सलाम, जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि श्री मंगडू राम नूरेटी तथा सरपंच श्रीमती कमली बाई एवं जनपद सदस्य श्रीमती माहेश्वरी कोवाची की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*अबूझमाड़ के बच्चों ने दिया सकारात्मक बदलाव का संदेश*
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से अबूझमाड़ का बच्चा भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।

*दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया*।
विकासखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

*सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान*
विकासखण्ड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी श्री संतु नूरेटी, खंड स्रोत समन्वयक श्री लक्ष्मी कांत सिंह एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष पात्र के नेतृत्व में करुषनार के संस्था प्रमुख रामकीर्तन मरकाम ,कन्हैया लाल मांझी संकुल समन्वयक कुरूसनार एवं ओरछा विकासखण्ड के सभी 22 संकुल समन्वयकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, दूरस्थ क्षेत्रों से बच्चों को आयोजन स्थल तक लाने तथा प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में शिक्षकों एवं संकुल स्तर की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अबूझमाड़ के बच्चों ने अपने चित्रों और शब्दों में जिस भारत की कल्पना प्रस्तुत की, वह शिक्षा, शांति, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति, सशक्त नागरिक और राष्ट्र निर्माण की भावना से परिपूर्ण भारत का संदेश देती है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*