🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जिला सुकमा में नक्सली डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, राउण्ड एवं विस्फोटक सामग्री बरामद। सुकमा जिले के दुर्गम जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प से .303 बीजीएल लांचर, 12 बोर रायफल सहित कुल 13 हथियार बरामद।

जिला सुकमा में नक्सली डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, राउण्ड एवं विस्फोटक सामग्री बरामद।

सुकमा जिले के दुर्गम जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प से .303 बीजीएल लांचर, 12 बोर रायफल सहित कुल 13 हथियार बरामद।

इंसास रायफल एवं 12 बोर के कुल 46 जिंदा राउंड बरामद और 208 नग नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जप्त। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई है कार्यवाही।

एंकर-दिनांक 12.10.2026 को थाना किस्टाराम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पालाचलमा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान संचालन किया गया।

जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा सफल एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान किया गया।

नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर एवं अतिक्ति पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री रोहित शाह के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 12.10.2026 को थाना किस्टाराम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पालाचलमा के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
🟦 अभियान के दौरान दिनांक 12.10.2026 को प्रातः ग्राम पालाचलमा के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देशी हथियार, बीजीएल लांचर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

♦️बरामद डम्प सामाग्रियों की सूची:-
1. .303 रायफल 02 नग।
2. सिंगल शॉट 01 नग।
3. बीजीएल लांचर 04 नग।
4. 12 बोर रायफल 03 नग।
5. भरमार 02 नग।
6. देशी कट्टा 01 नग।
7. इंसास मैगजीन 03 नग मय जिंदा 26 राउण्ड।
8. 12 बोर का जिंदा राउण्ड 20 नग।
9. तीर बम 01 नग।
10. बीजीएल सेल 02 नग।
11. वायरलेस सेट 01 नग।
12. वायरलेस सेट चार्जर 2 नग।
13. नॉन इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर 208 नग।
14. मैगजीन पोच 01 नग।
15. .303 रायफल का खाली खोखा 2 नग।
16. इंसास रायफल का खाली खोखा 02 नग।
17. एके-47 रायफल का खाली 03 नग।
18 12 बोर का खाली खोखा 02 नग।

➡️ सुकमा पुलिस की प्रतिबद्धता:- जिला सुकमा में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सुकमा पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी