🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

केंद्रीय उप सचिव प्रशांत एम.एस. एवं कलेक्टर नम्रता जैन ने नारायणपुर में शिक्षा एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण* *वैकल्पिक शाला मुसेर में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का लिया जायजा, गोंडी भाषा में शिक्षण की पहल को सराहा*

नारायणपुर, 16 अक्टूबर 2026// भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव श्री प्रशांत एम.एस. ने कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के साथ नारायणपुर जिले के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल केइन्ता अभियान के अंतर्गत संचालित वैकल्पिक शाला मुसेर में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुमियाबेड़ा में पौधरोपण एवं बागवानी के माध्यम से आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली।

*वैकल्पिक शाला मुसेर में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन*

भ्रमण के दौरान केंद्रीय उप सचिव श्री प्रशांत एम.एस. ने स्कूल केइन्ता अभियान के अंतर्गत संचालित वैकल्पिक शाला मुसेर का निरीक्षण कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, बच्चों की सहभागिता तथा विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। स्कूल केइन्ता अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें अपनी शैक्षणिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने अपना परिचय दिया, पहाड़े सुनाए तथा कहानियां सुनाईं। उन्होंने अक्षर ज्ञान का प्रदर्शन करने के साथ ही पेड़-पौधों, पक्षियों और पर्वतों सहित विभिन्न विषयों पर बनाए गए रंगीन चित्र भी प्रस्तुत किए। बच्चों की सक्रिय सहभागिता और सीखने के प्रति उत्साह को देखकर श्री प्रशांत एम.एस. ने उनका उत्साहवर्धन किया तथा नियमित अध्ययन और निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*माडिया भाषा में कहानी सुनाकर हिंदी में समझाने की पहल को सराहा*

वैकल्पिक शाला में बच्चों को स्थानीय भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की पद्धति का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान शिक्षक ने बच्चों को माड़िया भाषा में खरगोश और सियार की कहानी सुनाई तथा बाद में उसका हिंदी में अनुवाद कर समझाया। इस गतिविधि से बच्चों को अपनी मातृभाषा में कहानी समझने के साथ हिंदी भाषा सीखने और उससे जुड़ने का अवसर मिला।

स्थानीय भाषा के उपयोग से बच्चों को विषयवस्तु समझने में सहायता मिलती है और वे कक्षा की गतिविधियों में सहजता से भाग ले पाते हैं। कहानी सुनाने, उसका अर्थ समझाने और बच्चों से संवाद करने की इस पद्धति से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रुचिकर एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री प्रशांत एम.एस. ने शिक्षक की शिक्षण पद्धति और बच्चों के साथ संवाद के तरीके की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों की समझ, जिज्ञासा और सहभागिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

*गुमियाबेड़ा में पौधरोपण एवं बागवानी गतिविधियों का निरीक्षण*

इसके पश्चात केंद्रीय उप सचिव श्री प्रशांत एम.एस. एवं कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने गुमियाबेड़ा में पौधरोपण एवं बागवानी से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कृषकों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों, अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों तथा आजीविका के अवसरों के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और कृषकों के लिए आय के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आर्थिक सशक्तीकरण और सतत आजीविका की दिशा में महत्वपूर्ण है।

*शिक्षा की पहुंच और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने पर जोर*

नारायणपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा स्थानीय भाषा और परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षण पद्धतियां अपनाने के प्रयासों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सुदृढ़ करने की संभावनाओं को भी समझा गया। इन गतिविधियों के माध्यम से जिले में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने, बच्चों के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण विकसित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कच्चापाल के सरपंच श्रीमती रजमा नुरेटी जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडे, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेंद्र महिनाग, डीएमसी दीनबंधु रावटे, खंड शिक्षा अधिकारी संतु नुरुटी, स्कूल समन्वयक लक्ष्मीकांत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*