🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

बिटिया वर्क अभियान के तहत छात्राओं को कराया गया प्रशासनिक कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण* *पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*

 

नारायणपुर, 26 अक्टूबर 2026//* बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित बिटिया वर्क अभियान के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा भविष्य में बेहतर करियर के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति शाखा द्वारा हाई स्कूल बंगलापारा एवं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों का भ्रमण कराया गया।
*पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से हुईं परिचित*
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, नक्सल संबंधी शाखा तथा साइबर सेल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए किस प्रकार कार्य करता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने छात्राओं से मुलाकात कर प्रशासनिक सेवाओं के महत्व, अधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कक्षा 12वीं के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) एवं संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, नियमित अध्ययन करना, अनुशासन बनाए रखना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और निरंतर प्रयास के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं सहित अन्य प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।
*रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह*
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेंद्र महिनाग ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को अपनी रुचि, क्षमता और विषयों के अनुरूप भविष्य के करियर का चयन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर बालिकाएं प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य संवार सकती हैं।
छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न शाखाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि शासकीय विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के विकास और सशक्तीकरण के लिए किस प्रकार कार्य करते हैं।
*बालिकाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर जोर*
बिटिया वर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देना, उनके भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाना है। इस पहल से छात्राओं को अधिकारियों से सीधे संवाद करने और विभिन्न करियर विकल्पों को समझने का अवसर मिला।
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला नारायणपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*