🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कानून जानो बचपन बचाओ के संबंध में शासकीय बालक आदर्श बुनियादी परिसर में शिविर आयोजित*

नारायणपुर, 26 अक्टूम्बर 2026//* को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव माननीय श्री खिलावन राम रिगरी अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा के द्वारा छात्रों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’ थीम पर बच्चों को जागरूक किया गया। व बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है। किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, उत्पीड़न अथवा बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। श्री चंद्र प्रकाश कश्यप पैनल अधिवक्ता सर के द्वारा शोषण के विरुद्ध अधिकार, 14 वर्ष से नीचे बालकों से जोखिम पुर्व कार्य में नहीं रख जावेगा, बाल श्रम प्रतिषेध समान कार्य ,समान वेतन मातृत्व लाभ योजना हिन्दू उत्तराधिकार के अंतर्गत पुत्र पुत्री को पैतृक संपति में बराबर का अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण से नि : शुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने वाले व्यक्ति के संबंध में विस्तार पूर्वक कानूनी जानकारी दिया गया। सुश्री सरिता वंजारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत/ महिला एवं बाल विकास नारायणपुर
के द्वारा बाल संरक्षण एवं बच्चों के हित में संचालित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी POCSO अधिनियम 2012 :- बच्चों को Good Touch – Bad Touch का अंतर बताया गया। समझाया गया कि गलत घटना होने पर खुद को दोषी न समझें, अकेले में आत्मरक्षा करें, भीड़ में जोर से चिल्लाकर मदद मांगें और अपने 3 विश्वासपात्र – माता-पिता, शिक्षक, पुलिस को तुरंत बतायें। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय श्री हुमन लाल साहू व समस्त शिक्षक गण एवं अधिकारी मित्र रोशनी करंगा , अर्चना बघेल उपस्थित रहे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*