🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

ग्राम अंजरेल में दो नलकूपों का खनन एवं हैंडपंप स्थापना कार्य पूर्ण, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल*

 

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2026 // जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम अंजरेल में ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए दो नग नलकूपों का खनन कर दोनों स्थानों पर हैंडपंप की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दोनों हैंडपंपों से जलापूर्ति प्रारंभ हो गई है, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इस पहल से ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही पानी की समस्या से राहत मिली है।

कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम अंजरेल में हैंडपंपों के चालू होने से ग्रामीण परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को पेयजल की व्यवस्था करने में अब अधिक सुविधा मिल रही है। गांव में ही पेयजल स्रोत उपलब्ध होने से ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली है। इससे उनके समय एवं श्रम की बचत होने के साथ दैनिक जीवन भी अधिक सुविधाजनक हुआ है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव एवं ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल की सुविधा पहुंचाना है। इसी दिशा में ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन, हैंडपंप स्थापना एवं पेयजल सुविधाओं के विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने गांव में ही आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*