🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

बोलो, बताओ, बचाओ अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2026//* सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर में “बोलो, बताओ, बचाओ” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव, माननीय श्री खिलावन राम रिगरी, अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, नारायणपुर एवं श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के आदेशानुसार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा* मैडम जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की गलत हरकत, छेड़छाड़, दुर्व्यवहार अथवा असुरक्षित व्यवहार होने पर चुप न रहें, बल्कि बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

सुश्री सरिता वंजारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी गैर संस्थागत नारायणपुर* के द्वारा विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के साथ होने वाले शोषण एवं दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने बोला गया।

सुरक्षित क्लिक साइबर सुरक्षा उप निरीक्षक श्री नरेश रावटे सर के द्वारा जो कंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट या किसी डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से किया जाता है इसमें व्यक्तिगत डेटा चोरी वित्तीय धोखाधड़ी और ऑनलाइन उत्पन्न जैसे साइबर क्राइम हो सकती है इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वह साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महाराज जी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यार्थियों,अधिकार मित्र रोशनी करंगा अधिकार मित्र अर्चना बघेल उपस्थित रहे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*