🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मसपुर में ‘मायका सेंटर’ का किया शुभारंभ गर्भवती माताओं को मिलेगी सुरक्षित मातृत्व की सुविधा

नारायणपुर, 10 जुलाई 2026//वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड ओरछा के ग्राम मसपुर में नवस्थापित मायका सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्थापित यह केंद्र दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य जांच, पोषण, परामर्श और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि मायका सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व सुरक्षित आवास, 24×7 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की विशेष देखरेख, पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या प्रसूति केंद्र तक रेफरल एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मायका सेंटर मसपुर में वर्तमान में तीन हितग्राही भर्ती हैं। इनमें दशरी हिचामी, जुर्री ध्रुवा और सोनी ध्रुवा शामिल हैं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।


इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराना है। मायका सेंटर जैसी पहल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्णभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*