🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

नारायणपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक महिला को अश्लील संदेश भेजने, उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्राप्त शिकायत के अनुसार प्रार्थिया ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई तथा उसे लगातार अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे। साथ ही उसकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं ब्लैकमेल किया जा रहा था।

 

शिकायत पर थाना नारायणपुर में धारा 79 बी.एन.एस. एवं 67(क) आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप पटेल के निर्देशन में थाना नारायणपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल नंबर का तकनीकी परीक्षण कर आरोपी की पहचान सुलेंद्र कुमार भूआर्य, पिता पंचुराम भूआर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरखार, थाना देवरी, जिला बालोद के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रार्थिया को अश्लील संदेश भेजने, उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी सुलेंद्र कुमार भूआर्य को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग अथवा साइबर अपराध से संबंधित घटना घटित होती है, तो तत्काल निकटतम थाना, साइबर सेल अथवा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*