🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर का उत्कृष्ट प्रदर्शन* *नीट 2026 में 11 विद्यार्थियों ने की सफलता हासिल, एक छात्रा का शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन*

*परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

*नीट 2026 में 11 विद्यार्थियों ने की सफलता हासिल, एक छात्रा का शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन*

नारायणपुर, 21 जुलाई 2026// जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विज्ञान संकाय के कुल 102 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालीफाई की है।

इन सफल विद्यार्थियों में से एक छात्रा भावनी मांझी का शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हेतु चयन हो चुका है, जबकि एक छात्रा श्वेता ठाकुर ने भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हेतु चयन होने की प्रबल संभावना है। इनके अलावा 9 छात्र अनिल दुग्गा, बच्चु पोडियामी, विशाल कुमेटी, मीनाक्षी कुलदीप, समीर उसेंडी, अनीता, मुश्कान पटेल, देविका बघेल और याचना पटेल ने भी नीट परीक्षा क्वालीफाइड किया है। यह उपलब्धि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर नम्रता जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, परियना जेईई/नीट कोचिंग के नोडल अधिकारी श्री अभयजीत सिंह मण्डावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चयनित एवं सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*