🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 की तत्परता से जहर सेवन करने वाली महिला को समय पर मिला उपचार* *त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, बचाई गई जान*

नारायणपुर पुलिस की नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा जहर सेवन कर लिया गया है, जिसकी हालत गंभीर थी तथा उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की आवश्यकता थी।

सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम बिना विलंब के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम एवं कच्चे मार्गों के बावजूद टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाया तथा तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया।

इस सराहनीय कार्य में आरक्षक ज्ञानदास खांडे , डीएसएफ आरक्षक अर्जुन सलाम तथा चालक नीलेश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

नारायणपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा का उपयोग कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*